भारत

LPG Cylinder के दाम में 111 रुपये तक बढ़ोतरी, आज से ही नए रेट लागू

Nilmani Pal
1 Jan 2026 7:10 AM IST
LPG Cylinder के दाम में 111 रुपये तक बढ़ोतरी, आज से ही नए रेट लागू
x

रायपुर/दिल्ली। साल 2026 (New Year) का आगाज हो गया है और पहली ही तारीख को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. जी हां, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा (LPG Cylinder Price Hike) किया है. दिल्ली से मुंबई और कोलकाता से चेन्नई जैसे बड़े शहरों के साथ देश भर में ये 1 जनवरी 2026 से महंगा हो गया है. बता दें कि ऑयल कंपनियों ने कीमतों में ये बढ़ोतरी 1 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की है और प्रति सिलेंडर 111 रुपये तक बढ़ाया गया है. हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG Gas Cylinder की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

LPG Cylinder के नए रेट्स 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिए गए हैं. दिल्ली में अब तक 1580.50 रुपये का मिलने वाला 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1691.50 रुपये का मिलेगा. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़ाकर अब 1795 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा मुंबई में 1531.50 रुपये का मिलने वाला LPG Cyinder अब 1642.50 रुपये का हो गया है और चेन्नई में इसकी कीमत 1739.5 रुपये की जगह बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दी गई है.

इससे पहले साल के आखिरी दिसंबर महीने के पहली तारीख को भी 19 Kg के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया गया था और इसकी कीमतों में कटौती की गई थी. 1 दिसंबर 2025 से देशभर में Commercial LPG Cylinder Price कम किए गए थे. दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपये,जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये सस्ता किया गया था.

न सिर्फ दिसंबर 2025, बल्कि इससे पहले नवंबर महीने की पहली तारीख को भी Commercial LPG Cylinder Price में कटौती की गई थी और सभी शहरों में ये सस्ता हुआ था. अब लगातार दूसरे महीने कीमतें घटी हैं. हालांकि, 1 नवंबर को दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1595.50 रुपये से कम होकर 1590 रुपये, कोलकाता में ये 1700.50 रुपये से कम होकर 1694 रुपये, मुंबई में 1547 रुपये से घटकर 1542 रुपये और चेन्नई में 1754.50 रुपये से घटकर 1750 रुपये का किया गया था.

Next Story
null