भारत

प्यार की परीक्षा सुसाइड कर, प्रेमी की मौत का आरोप प्रेमिका पर

Nilmani Pal
15 Feb 2026 6:54 AM IST
प्यार की परीक्षा सुसाइड कर, प्रेमी की मौत का आरोप प्रेमिका पर
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। रामपुर में वेलेंटाइन डे के दिन बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक लव स्टोरी का दुखद अंत हो गया। प्रेमिका से कहासुनी के बाद प्रेमी ने मौत का रास्ता चुन लिया और घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवती ने 'प्यार की परीक्षा' मांगी थी, जिससे उपजे विवाद में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी निवासी गगन सागर (पुत्र ओमप्रकाश सागर) रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर स्थित चीमा कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह यहाँ मूवी एडिटिंग की कोचिंग कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान गगन की मुलाकात रुद्रपुर निवासी एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर युवती ने गगन से प्यार की किसी तरह की परीक्षा मांगी थी। विवाद इतना बढ़ा कि गगन ने कमरे के भीतर फंदा बनाकर जान दे दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बिलासपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इस संबंध में थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज खंगाल रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके।

प्रेमी से कहासुनी के बाद फंदे पर झूलने से हुई प्रेमी की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के पास से एक फूल,एक चॉकलेट,परफ्यूम को बरामद किया है।


Next Story
null