भारत

मोहब्बत दिल में मिलती है, दुकान में नहीं: भाजपा

jantaserishta.com
11 Aug 2023 12:27 PM IST
मोहब्बत दिल में मिलती है, दुकान में नहीं: भाजपा
x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' वाली टिप्पणी पर भाजपा ने चुटकी लेते हुए कहा है कि 'मोहब्बत दिल में मिलती है, दुकान में नहीं।'' भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह पंक्तियां शेयर की है। भाजपा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें कहा गया है -- "मोहब्बत दिल में मिलती है, दुकान में नहीं। ये तो कमाई जाती है, कहीं बिकती नहीं। ये तो दिल में रहती है, दुकान में नहीं।''
वीडियो में अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एक हिस्सा दिखाया गया है। प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा, "देश के लोग कह रहे हैं कि यह 'लूट की दुकान' है जिसमें नफरत, घोटाले, तुष्टिकरण और परिवारवाद है।"
पोस्‍ट किए गए वीडियो में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और चंद्रयान-3 सहित मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया है। भाजपा और आरएसएस पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए, राहुल गांधी ने पहले कहा था कि उनकी "मोहब्बत की दुकान" सत्तारूढ़ सरकार की "विभाजनकारी" राजनीति को खत्म कर देगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story