भारत

फेसबुक के जरिए हुआ प्यार, जब लड़की ने बात करना बंद किया तो मार दी गोली

jantaserishta.com
13 May 2023 4:29 PM IST
फेसबुक के जरिए हुआ प्यार, जब लड़की ने बात करना बंद किया तो मार दी गोली
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को एक सिरफिरे लड़के से बात करना बंद करना महंगा पड़ गया। सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी। इस घटना में लड़की घायल हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अशोक नगर इलाके में एक 21 वर्षीय युवक ने 16 साल की लड़की को गोली मार दी और फरार हो गया। आरोपी की पहचान फतुहा इलाका के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता कि फेसबुक के जरिए छात्रा और सूरज के बीच दोस्ती हुई थी। सुरज पास के ही किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। फेसबुक पर चैटिंग कर दोनों में बात होने लगी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
इस बीच, लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने यह रिश्ता समाप्त करने को कहा। इस बीच घर में लड़की की शादी की भी बात चलने लगी। लड़की ने सूरज से बात करना बीएनडी कर दिया, जो सूरज को नागवार गुजरा। शुक्रवार को छात्रा घर से कुछ ही दूर सामान लेने निकली थी कि सूरज ने उसे घेर लिया और यह कहते हुए गोली मार दी कि तुम मेरी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं हो सकती।
गोली की आवाज सुनकर तत्काल घायल अवस्था में छात्रा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, कंकड़बाग के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story