भारत
प्यार का ऐसा चक्कर...युवक-युवती पार कर गए सारी हदें, थाने तक मची हलचल
jantaserishta.com
2 March 2024 12:26 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।
मिर्जापुर: मिर्जापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी संग शादी रचाने की जिद पर अड़ गई। शादी से इनकार पर घरवालों के खिलाफ प्रेमी व प्रेमिका थाने पर पहुंचकर पुलिस से शादी रचाने की गुहार लगाई। युवती के पिता ने राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर युवक पर बेटी को भागने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रिश्तेदारी राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में है। राजगढ़ के गांव में युवक का अक्सर आना -जाना था। उसी दौरान युवक को रिश्तेदार के घर पास रहने वाली गैर बिरादरी की युवती से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ने पर युवक तथा युवती ने शादी करने की कसमें खा ली, लेकिन इससे अनजान युवती के परिजन युवती की शादी दूसरे युवक से कहीं और तय कर दिए।
महाशिवरात्रि के दिन उसकी शादी करने के लिए सुनिश्चित किया गया। इसकी जानकारी होते ही एक सप्ताह पहले युवती अपने प्रेमी को फोन कर बुलाया और दोनों साथ घर से फरार हो गए। युवती के घर से लापता होने पर उसके पिता रिश्तेदार समेत गांव में युवती की खोजबीन किए।
युवती के न मिलने पर उसके पिता राजगढ़ थाने में लापता होने की तहरीर दी। सूचना मिलते ही युवक तथा युवती राजगढ़ थाने पहुंच गए और पुलिस से अपनी शादी करने की गुहार लगाने लगे। जिस पर पुलिस युवक तथा युवती को हिरासत में लेकर दोनों के परिजनों को राजगढ़ थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजगढ़ विजय शंकर सिंह ने बताया कि लड़की के लापता होने की तहरीर उसके पिता ने दी गई थी। युवक तथा युवती के थाने पहुंचने पर दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमिर्जापुरमिर्जापुर न्यूज़मिर्जापुर पुलिसप्यारप्रेमी-प्रेमिकाMirzapurMirzapur NewsMirzapur PoliceLoveBoyfriend-Girlfriend
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





