भारत

Hardeep Bawa के घर लगा बधाइयों को तांता

Shantanu Roy
15 July 2024 12:16 PM GMT
Hardeep Bawa के घर लगा बधाइयों को तांता
x
Nalagarh. नालागढ़। कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायक हरदीप बावा के निवास स्थान ढाणा में रविवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही नालागढ़, चंगर, पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों से उनके समर्थक उनके घर पर पहुंचें और उन्हें बधाई दी। हरदीप बावा ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि वह विधायक की शपथ लेने के बाद से फील्ड में उतर जाएंगे और लोगों के कई सालों से रुके विकासकार्यों पूरा किया जाएगा। सडक़ों, पेयजल योजनाओं, सिंचाई योजनाओं समेत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथिमकता होगी। हरदीप बावा ने कहा कि वह नालागढ़ की
जनता के आभारी है।

जिन्होंने सूझबूझ के साथ अपना मत देकर विकास करवाने के लिए कांग्रेस सरकार का साथ दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिसकी सरकार उसका विधायक बनाकर पुरानी परंपरा को भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कारण नालागढ़ का विकास रुका है। बावा ने कहा कि कामगार बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने नालागढ़ के विकास के लिए बहुत से ऐसे कार्य स्वीकृत करवाएं थे, जिसे भाजपा सरकार ने बजट नहीं दिया। पूर्व विधायक इन कार्यों को शुरू करने की बजाय अपना विकास करते रहे। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है सभी स्वीकृत कार्यों को बजट का प्रावधान करवाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पहले भी नालागढ़ की जनता की हितैषी रही है अब भी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
Next Story