भारत

भीड़-भाड़ रोड और ई-रिक्शा में मटरगश्ती, 20 युवकों का कारनामा

Nilmani Pal
13 May 2025 8:05 AM IST
भीड़-भाड़ रोड और ई-रिक्शा में मटरगश्ती, 20 युवकों का कारनामा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर में ई-रिक्शा चालक का 20 से ज्यादा सवारियों को बैठाकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गर्मी में पूरा ई-रिक्शा ठसाठस भरा हुआ था। कुछ इसके अंदर तो कुछ छत और कई लोग आगे-पीछे लटके थे। इतनी सवारियों को बैठाने के बावजूद चालक तेज रफ्तार ई-रिक्शा लहरा रहा था।ई-रिक्शा चालक का 20 से ज्यादा सवारियों की जान खतरे में डाल दी। वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ई-रिक्शे पर स्टंट का वीडियो जाजमऊ क्षेत्र के हड्डी मिल के पास का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक ई-रिक्शा चालक मानक से ज्यादा लोगों को बैठाए है। कुछ लोग छत पर बैठाया है और कुछ सवारियां आगे-पीछे लटकी हुईं दिखाई दे रही हैं।

चालक बीच सड़क पर रिक्शा दौड़ाते हुए दिख रहा है। इसमें सवार सभी लोग 16 से 18 वर्ष की आयु के बीच हैं। जानकारी करने पर पता चला है कि चालक भी नाबालिग है। सवारियों को बैठाने के बाद हादसे के जोखिम के बीच तेजी से लहराते हुए ई-रिक्शे को दौड़ा रहा है। सड़क पर दौड़ते हुए ई रिक्शे को देख लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया।


Next Story
null