भारत

लोडेड AK 47 रेलवे ट्रैक के पास मिली, हड़कंप

Nilmani Pal
7 April 2026 6:20 AM IST
लोडेड AK 47 रेलवे ट्रैक के पास मिली, हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। वाराणसी में सरैयां (जैतपुरा) के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एके-47 राइफल और गोलियों से भरी मैगजीन मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने राइफल और मैगजीन देखने के बाद पुलिस को सूचना दी तो वहां भी खलबली मच गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही डीसीपी काशी, एडीसीपी, एसीपी भी मौके पर पहुंच गए। घंटों ट्रैक के आसपास जांच पड़ताल और निरीक्षण किया गया। आरपीएफ और जीआरपी को भी बुला लिया गया।घंटों जांच के बाद पता चला कि राइफल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की है। चुनावी ड्यूटी में प.बंगाल जा रही सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ट्रेन से वहां से गुजरी थी।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे तो उन्हें राइफल गिरी देखी। उन्होंने जैतपुरा थाने के फैंटम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ते को जब पता चला कि असलहा एके-47 है और मैगजीन गोलियों से भरी है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवानों की सूचना पर कुछ देर में वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच शुरू हुई ता पता चला कि राइफल सीआरपीएफ के एक जवान की है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। जैतपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद राइफल अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

पं.दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर सुबह ट्रेन रुकी। इसी बीच एक राइफल गायब होने की जानकारी हुई। इस पर सीआरपीएफ की टुकड़ी में हड़कंप मच गया। सूचना पर कमांडर ने मुगलसराय जीआरपी को तुरंत अवगत कराया और सूचना प्रसारित करने का आग्रह किया। जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधारी कुमार ने वायरलेस पर संदेश प्रसारित कराया। सभी स्टेशन के जीआरपी और आरपीएफ के साथ स्थानीय थानों को भी सूचना दी गई।


Next Story