भारत

LIVE वीडियो...लड़के को इतनी बेरहमी से पीटा गया, मंजर देख चीख पड़े लोग

jantaserishta.com
16 April 2025 12:29 PM IST
LIVE वीडियो...लड़के को इतनी बेरहमी से पीटा गया, मंजर देख चीख पड़े लोग
x
देखें वीडियो.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां रह रहे लड़कों के साथ अत्याचार की घटना डरा देने वाली है. जानकारी के अनुसार यहां एक लड़के को इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने वॉर्डन के कपड़े धोने और टॉयलेट साफ करने से इनकार कर दिया था.
आरोप है कि लड़के के साथ स्टाफ के द्वारा 30 बार मार पीट की गई. वीडियो सामने आने के बाद बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने इस सुविधा केंद्र पर छापा मारा और वार्डन तथा केंद्र के मालिक दोनों पर हमले के सिलसिले में मामला दर्ज किया.
एसपी ग्रामीण बेंगलुरु सी के बाबा ने बताया कि सामने आए वीडियो में दिखता है कि यहां रहने आए एक व्यक्ति पर हमला किया जा रहा है. यह फुटेज नेलमंगला ग्रामीण पुलिस सीमा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक पुनर्वास केंद्र की है.
उन्होंने बताया कि- हमला परिसर के भीतर हुआ और हाल ही में लोगों के ध्यान में आया. हालांकि यह थोड़ा पुराना है. मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. हमने शस्त्र अधिनियम के साथ-साथ अन्य लागू धाराओं को भी शामिल किया है. फुटेज में दिखाई देने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story