भारत
कपड़े धोने और शौचालय साफ करने से इनकार किया...पुनर्वास केंद्र में बेरहमी से पिटाई, मालिक गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 April 2025 12:00 PM IST

x
चौंकाने वाली घटना सामने आई है.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला में स्थित एक निजी पुनर्वास केंद्र (रिहैबिलिटेशन सेंटर) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ित ने वार्डन के कपड़े धोने और शौचालय साफ करने से इनकार किया था, जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना फरवरी 2025 में नेलमंगला ग्रामीण पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक निजी पुनर्वास केंद्र में घटी थी। हालांकि, घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और केंद्र के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त, मालिक की जन्मदिन का केक तलवार से काटने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया।
सीसीटीवी फुटेज में मरीज को कमरे में बंद कर एक व्यक्ति द्वारा डंडे से बेरहमी से पीटते हुए देखा गया है, जबकि अन्य लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। वीडियो में पीड़ित को बार-बार घसीटने और फिर उसकी पिटाई करने के दृश्य भी हैं। बाद में एक अन्य व्यक्ति आता है और उसे डंडे से पिटाना जारी रखता है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना पुरानी है, लेकिन पीड़ित ने उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी, जिसके कारण यह मामला सामने नहीं आया था। सीसीटीवी के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अब उस केंद्र में नहीं है और वह काफी समय पहले वहां से चला गया था। पुलिस ने वार्डन के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





