भारत
सोने का हार चोरी करने का LIVE वीडियो, महिला ने भीड़ का उठाया फायदा
jantaserishta.com
17 Aug 2024 5:26 PM IST

x
देखें वीडियो.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला ने शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मुंह में ब्लेड रख ज्वेलरी शॉप पहुंची महिला ने पर्स काटकर सोने का हार पार कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।
यह मामला सराफा थाना क्षेत्र के सराफा बाजार का है। इस मामले में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जिसके आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले तो महिला काफी देर तक खड़ी रही और उसके बाद में दुकान पर खरीदी करने आई एक अन्य महिला के पर्स को बड़े ही शातिर तरीके से काटकर गहने पार कर देती है।
महिला पहले मुंह से ब्लेड निकाली, जिसके बाद चंद मिनट में पर्स काटकर काफी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। जब महिला को पता चला तो उसके होड़ गए। बाद में मामले की जानकारी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





