भारत

अब तक 20 करोड़...पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, स्क्रैप बेचने के नाम पर करता था ठगी

jantaserishta.com
17 Aug 2024 5:11 PM IST
अब तक 20 करोड़...पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, स्क्रैप बेचने के नाम पर करता था ठगी
x
11 मुकदमे दर्ज हैं.
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया, जो स्क्रैप बेचने के नाम पर लोगों से ठगी किया करता था। आरोपी कमरुद्दीन पर 11 मुकदमे दर्ज हैं और वो अब तक लगभग 20 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दे चुका है।
पुलिस के मुताबिक, कमरुद्दीन खुद को शुगर मिल का मालिक बताकर स्क्रैप कारोबारियों से करोड़ों की डील करता था, और फिर उनसे एडवांस लेकर फरार हो जाता था। कमरूदीन ने गाज‍ियाबाद के कारोबारी नौशाद को बस्ती की बंद शुगर मिल का मालिक बताकर मिला और करीब डेढ़ करोड़ की रकम हजम कर गया।
पीड़ित नौशाद ने बताया कि कमरुद्दीन ने शुगर मिल के स्क्रैप की बात करके उससे करीब 1.5 करोड़ रुपए ले लिए। उसके बाद ना तो फैक्ट्री का स्क्रैप दिया और न ही पैसे वापस दिए। ज्यादा दबाव बनाने पर 50 लाख वापस कर दिए, लेकिन शेष एक करोड़ रुपए मांगने पर गाली गलौज और मारपीट की बात करता था। हालांकि पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है, लेकिन कमरुद्दीन से अभी तक पैसों की रिकवरी नहीं हो पाई है। बता दें कमरुद्दीन पर पर व‍िभ‍िन्‍न जिलों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। वह खुद को और अपनी पत्नी को फर्म का मालिक बताया करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story