भारत

हत्या का LIVE VIDEO, युवक को 17 बार चाकू घोंपा

Harrison
24 July 2024 6:26 PM IST
हत्या का LIVE VIDEO, युवक को 17 बार चाकू घोंपा
x
पुलिस मामले की जाँच में जुटी
DELHI दिल्ली: भजनपुरा से एक जिम मालिक की हत्या का CCTV वीडियो सामने आया है। मृतक की पहचान सुमित गुर्जर के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। आरोपित का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सामने आए 10 सेकेंड के CCTV फुटेज में दिख रहा है कि गली में सुमित गुर्जर Sumit Gurjar एक लड़के के पास खड़ा होता है। थोड़ी देर बाद अचानक वहाँ एक टोपी पहना लड़का सुमित के पास आता है और चाकू से ताबड़तोड़ अटैक करना शुरू कर देता है। घटना के बाद सुमित घायल होकर नाली में गिर जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स में घटना को 11 जुलाई का बताया जा रहा है। वहीं सुमित के शव को लेकर खबर है कि वो पुलिस को
भजनपुरा
के गामरी एक्सटेंशन में मिला। इस दौरान सुमित के चेहरे पर, गर्दन पर, पेट पर 17 बार चाकू से हमले की बात सामने आई है। हमले के बाद आरोपित घटनास्थल से फरार हो गया था। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले दिल्ली के शाहबाद डेयरी से भी ऐसा मामला प्रकाश में आया था। उस समय 16 साल की लड़की की साहिल नाम के लड़के ने चाकू घोंप-घोंप हत्या की थी। ये घटना भी सीसीटीवी में कैद होने के कारण चर्चा में आई थी। सीसीटीवी में दिखा था कि कैसे साहिल ने लड़की को चाकू मारा था और फिर उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए उसका सिर पत्थर से कुचला था। इसके बाद वो सीसीटीवी में खुशी से भागते हुए भी दिखाई दिया था।
Next Story