भारत

BIG BREAKING: GST डिप्टी कमिश्नर की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
24 July 2024 6:20 PM IST
BIG BREAKING: GST डिप्टी कमिश्नर की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर
Gwalior. ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्टेट जीएसटी डिप्टी कमिश्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एसपी ऑफिस के सामने कार में उनकी डेड बॉडी मिली है। पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्वालियर के एसपी ऑफिस के ठीक सामने कार में स्टेट टैक्स जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रोहित गिरवाल डेड
Girwal
बॉडी मिली है।



संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने कार को खोला तो उनके होश उड़ गए। पुलिस जवानों ने सीपीआर Cardiopulmonary Resuscitation देने की कोशिश की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्टेट GST विभाग के अधिकारी और परिजन मौके पर पहुंचे। डॉयल 100 की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। जीएसटी कमिश्नर की हत्या हुई है या फिर अन्य किसी कारण से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story