भारत
हत्या का LIVE वीडियो, जिम ट्रेनर को गोलियों से भून डाला
jantaserishta.com
11 Jun 2026 10:24 AM IST

x
लड़की भी घायल.
हांसी: हरियाणा के हांसी में आज गुरुवार की सुबह सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी. यहां फव्वारा चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान वहां मौजूद एक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
वारदात गुरुवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है. जिम संचालक रोज की तरह फव्वारा चौक के पास दुकानों के सामने बने रैंप पर युवाओं को एक्सरसाइज और वार्म-अप करवा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया.
हमलावरों ने बेहद नजदीक से जिम संचालक की पीठ और सिर को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां चलाईं. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग के दौरान वहां वार्म-अप कर रही एक युवती भी घायल हो गई. उसे गोली के छर्रे लगे हैं. घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि बाइक से आकर हमला करने वाले दोनों हमलावर हेलमेट पहने हुए थे. यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध जांच एजेंसी (CIA) और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
शुरुआती जांच में पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की कुछ समय पहले ही लव मैरिज हुई थी. ऐसे में पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रख रही है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





