भारत

हत्या का LIVE वीडियो, स्वीमिंग पूल के पास बच्चों के सामने पिता का कत्ल

jantaserishta.com
5 Jun 2024 11:04 AM IST
हत्या का LIVE वीडियो, स्वीमिंग पूल के पास बच्चों के सामने पिता का कत्ल
x
देखें VIDEO.

Meerut: मेरठ में मंगलवार की रात सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। लाइव मर्डर की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के भड़ाना स्वीमिंग पूल की है।

मरने वाला युवक अरशद नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बिलाल पर भी हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा है। देर रात मो.दाऊद , मो. बिलाल, मो. असलम और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी
फरार
हैं। पकड़ने के लिए पुलिस ने 2 टीमें लगाई हैं।
जैदी फार्म के रहने वाले अरशद अपने दो मासूम बेटा-बेटी को लेकर 4 जून की रात करीब 7 बजकर 20 मिनट पर भड़ाना स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। वीडियो में दिख रहा है कि स्विमिंग पूल में अरशद की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
इस बीच बिलाल नामक युवक ने जेब से गन निकाली और अरशद की कनपटी पर गोली मार दी। मौके पर ही अरशद गिर पड़ा और मौत हो गई। पिता को सामने पड़ा देख तीनों छोटे बच्चे वहीं रोने, चिल्लाने लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story