भारत

बम है...बम है...Flight के यात्रियों के लिए बड़ा सिर दर्द, जानें आखिर में क्या हुआ

jantaserishta.com
5 Jun 2024 10:16 AM IST
बम है...बम है...Flight के यात्रियों के लिए बड़ा सिर दर्द, जानें आखिर में क्या हुआ
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, बारीकी से फ्लाइट की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
DELHI: दिल्ली से टोरोंटो जाने वाली एयर कनाडा की फ्लाइट AC43 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हड़ंकप मच गया। डायल के ऑफिस में मंगलवार देर रात 10.50 बजे एक ईमेल मिला। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एहतिहातन फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया और आइसोलेशन में भेजा गया। पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, बारीकी से फ्लाइट की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, एयर कनाडा की फ्लाइट को देर रात उड़ान भरनी थी। रात 10.50 पर डायल के ऑफिस को एक ईमेल मिला जिसमें बम की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार फ्लाइट की जांच की गई जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले चेन्नई से कोलकाता जाने वाले 'इंडिगो' के एक विमान में सोमवार को सुबह बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद उड़ान सेवा में दो घंटे की देरी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि यहां थुराईपक्कम स्थित इंडिगो कॉल सेंटर पर सूचना मिलने के बाद अधिकारी विमान को एक 'अलग जगह' पर ले गये और सुरक्षा जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद विमान को सुबह 10.30 बजे रवाना होने की अनुमति दी गई।
पेरिस से 306 यात्रियों को लेकर मुंबई आ रही विस्तारा की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिती में उतारा गया। सूत्र के अनुसार सुबह 10:08 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया और विमान 10:19 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्र ने बताया, 'पेरिस से मुंबई आने वाली इस उड़ान में 294 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे।' विस्तारा ने एक बयान में पुष्टि की कि दो जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए संचालित होने वाली एयरलाइन की उड़ान यूके 024 में सवार हमारे कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधी खामी के बारे में जानकारी दी जिसके बाद एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story