भारत

डबल मौत का LIVE वीडियो, रॉन्ग साइड आ रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

jantaserishta.com
22 July 2024 5:49 PM IST
डबल मौत का LIVE वीडियो, रॉन्ग साइड आ रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सड़क हादसे का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. जहां स्कूटी सवार मां और बेटे की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो गई. हादसे के समय दोनों स्कूटी पर मेरठ की तरफ से दिल्ली जाने वाली लेन पर जा रहे थे.
महरौली पुल पर रॉन्ग साइड से आ रही ऑल्टो कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी. दोनों हवा में उछलकर जा गिरे और उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर स्कूटी सवार मां बेटे जा रहे हैं. तभी आचानक एक रॉन्ग साइड से एक आल्टो कार आ गई और दोनों की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में घायल हुए मां-बेटे को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया जहां, इलाज के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई. बता दें, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दोपहिया, तिपहिया, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर पर प्रतिबंध है. बावजूद इसके धड़ल्ले से दोपहिया एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते हैं. इस घटना के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहा हैं.
इस मामले पर एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे मधु विहार दिल्ली के यश गौतम (20) अपनी मां मंजू (40) के साथ स्कूटी पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन में जा रहे थे. महरौली पुल पर तेज रफ्तार ऑल्टो कार रॉन्ग साइड से आई और स्कूटी में टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी कार चालक विजय नगर निवासी देवव्रत को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story