भारत

महिला डांसर की पिटाई का लाइव VIDEO, अश्लील हरकत का विरोध करना महंगा पड़ा

jantaserishta.com
18 Nov 2025 11:45 AM IST
महिला डांसर की पिटाई का लाइव VIDEO, अश्लील हरकत का विरोध करना महंगा पड़ा
x
वीडियो हुआ वायरल.
नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के गांव पचगांव में एक स्टेज प्रोग्राम में दो महिला डांसरों को उस वक्त अपनी जान बचाना भारी पड़ गया, जब स्टेज पर दर्जनों लोगों ने चढ़कर डांसरों के साथ मारपीट की. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. विवाद महिला डांसर को छूने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने को लेकर हुआ. अपने आप को भीड़ से घिरा देख महिला डांसरों ने स्टेज से भागकर जान बचाई. हालांकि इस मारपीट के दौरान एक महिला डांसर को कुछ चोट भी आई है.
जानकारी के मुताबिक गांव पचगांव में एजाज पुत्र लल्लू ने अपनी शादी से एक दिन पहले गांव में मनोरंजन के लिए तीन मेवाती डांसरों को बुलाया था. रविवार की रात गांव में मेवाती गाने पर रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था. डांसर पायल चौधरी स्टेज पर डांस कर रही थी. इसी दौरान एजाज का चाचा डांसर के पास आया और अश्लील हरकतें करने लगा. इस पर डांसर नाराज हो गई और स्टेज पर दूल्हे के चाचा को थप्पड़ मार दिया. जब यह घटना हुई तो स्टेज पर दो डांसर नाच रही थीं.
सैकड़ों लोगों के सामने हुई इस घटना के बाद दूल्हे के चाचा ने तुरंत पायल चौधरी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. जिस पर महिला डांसर ने भी थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद वहां मौजूद दर्जनों लोगों ने डांसर को स्टेज पर घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे.
मारपीट के दौरान कार्यक्रम में डांसरों के साथ आए लोगों उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनके साथ भी गांव के लोगों ने जमकर मारपीट की. जिसके बाद मुश्किल से तीनों डांसरों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इस पूरी वारदात का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मेवात में शादी समारोह में लोगों द्वारा मेवाती डांसरों को बुलाकर कार्यक्रम कराए जाते हैं. इन कार्यक्रम में महिला डांसर मेवाती अश्लील गानों पर डांस करती हैं. हालांकि क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा कई बार ऐसे कार्यक्रमों का विरोध भी किया जाता रहा है, लेकिन मेवात में लगातार ऐसी डांसरों की संख्या बढ़ रही है. नाच-गानों में यह झगड़ा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी कई बार महिलाओं से मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story