भारत
इंदौरा के सनौर में मिला जिंदा मोर्टार, सेना ने किया डिफ्यूज
Shantanu Roy
28 May 2025 3:00 PM IST

x
Indora. इंदौरा। ग्राम पंचायत सनौर, जो इंदौरा क्षेत्र के साथ लगती है, में बुधवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक जिंदा मोर्टार मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही डीएसपी इंदौरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरफोर्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद तुरंत भारतीय सेना की विशेष बम निरोधक दस्ते को बुलाया।
कुछ ही समय में सेना की टीम मौके पर पहुंची और मोर्टार को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। सेना और पुलिस के इस त्वरित और समन्वित प्रयास के चलते इलाके में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मोर्टार के निष्क्रिय होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और सुरक्षा एजेंसियों का आभार जताया। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह मोर्टार यहां कैसे पहुंचा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





