भारत

LIVE लोकसभा : एंटी पेपर लीक बिल पर हो रही चर्चा, राहुल गांधी पहुंचे

Nil dhankar
29 July 2026 12:41 PM IST
LIVE लोकसभा : एंटी पेपर लीक बिल पर हो रही चर्चा, राहुल गांधी पहुंचे
x

दिल्ली। लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. दूसरे दिन की चर्चा की शुरुआत बिहार के सुपौल से जेडीयू के सांसद दिलेश्वर कामत ने की है. दिलेश्वर कामत ने इस बिल को एनडीए सरकार के प्रति लोगों में उम्मीद और भरोसा जताने वाला बताया और कहा कि यह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला विधेयक है.

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आरटीआई और ऑडिट को चोरी वाली सभी तरह की व्यवस्था से दूर कर दिया गया है. जवाबदेही तय किसकी होगी. एनटीए के चेयरमैन क्यों नहीं हटाए गए. 2018 में जिनको एनटीए में लाया गया, वे मध्य प्रदेश एजुकेशन विभाग में बड़े पद पर थे. एक ही पदाधिकारी दुनिया में है. पप्पू यादव ने कहा कि छह से आठ करोड़ फॉर्म भरा जाता है. ये पैसा एनटीए को क्यों दिया जाता है. ये किसकी जिम्मेदारी है. जांच कौन करेगा. संजीव मुखिया को बरी कर दिया है. एसआईटी कौन बनाएगा. स्टेट के अधिकार को छिन लिया गया. हमारी मांग है कि पेपर लीक को इस रूप में मत देखिए. आपने एनटीए के बारे में कुछ नहीं कहा.

बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हुई थी. इस बिल पर आज भी चर्चा जारी है. लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 12 बजे से इस बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. जेडीयू के सांसद दिलेश्वर कामत ने आज चर्चा की शुरुआत की है.

वहीं, राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने एक दिन पहले सीपीएम के दिल्ली कार्यालय पर रेड का मुद्दा उठाया. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए सरकार को घेरा. वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि यह सामान्य बात है. जेपी नड्डा ने कहा कि स्टूडेंट एक्टिविस्ट के तौर पर मैं भी दो बार गिरफ्तार हुआ हूं.


Next Story