भारत

शराब का जखीरा पकड़ा गया, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 May 2023 1:16 PM IST
शराब का जखीरा पकड़ा गया, 2 गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के निकाय चुनाव में इस समय हरियाणा से ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में तस्कर अवैध रूप से शराब लेकर आ रहे हैं और उनकी तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने कई तस्करों को पकड़ा भी है और हरियाणा की शराब का जखीरा बरामद भी किया है। ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस और आबकारी विभाग ने बीती रात भी दो शराब तस्करों से हरियाणा से लाई गई शराब का जखीरा बरामद किया है एक गाड़ी सीज की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 3 लाख रूपए बताई गई है।
थाना जारचा पुलिस व आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से दिनांक 6 मई को दर्शन, विक्रम उर्फ चिंटू से ग्राम सलारपुर नहर पुल के पास सेएक स्र्कोपियो कार के साथ 50 पेटी के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई अभियुक्त हरियाणा से शराब लेकर नगर निकाय पंचायत चुनाव में मुनाफे के साथ बेच रहे हैं। 6 मई को लोकल इंटेलिजेंस, बीट पुलिंसग के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी एकत्र कर थाना जारचा पुलिस व आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से इनको गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story