भारत

टीएमसी में इंटर्नशिप कर रही प्रशिक्षु डाक्टर के कमरे से शराब की बोतलें सिगरेट जब्त

Shantanu Roy
10 Jun 2026 5:25 PM IST
टीएमसी में इंटर्नशिप कर रही प्रशिक्षु डाक्टर के कमरे से शराब की बोतलें सिगरेट जब्त
x
टीएमसी. डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा कालेज टांडा अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही प्रशिक्षु एमबीबीएस छात्रा नशे में संलिप्त पाई गई है। छात्रा टांडा मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रहती है और उसके कमरे से शराब की बोतलें व सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए हैं। आशंका है कि उसके साथ अन्य छात्राएं भी संलिप्त हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस विभाग सहित छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है। टीएमसी के प्रधानाचार्य डा. मिलाप शर्मा ने बताया कि इंटर्नशिप कर रही प्रशिक्षु एमबीबीएस छात्रा के कमरे से नशे से संबंधित सामान बरामद हुआ है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। छात्रा की सजा टांडा मेडिकल कॉलेज की कमेटी द्वारा जल्द निर्धारित की जाएगी। अगर छात्रा नशे में संलिप्त पाई जाती है, तो 50 हजार से दो लाख तक का जुर्माना तथा एक साल के लिए कॉलेज तथा होस्टल से निष्काषित की जाएगी।
प्रधानाचार्य ने सख्ती के कहा कि अगर टांडा मेडिकल कॉलेज का कोई भी प्रशिक्षु एमबीबीएस सहित अन्य छात्र चिट्टे जैसे मादक पदार्थों में संलिप्त पाया जाता है उसे हमेशा के लिए कॉलेज से निष्काषित कर दिया जाएगा। बता दें कि टांडा मेडिकल कॉलेज इस समय तंबाकू रहित जोन में है और परिसर के अंदर बीड़ी सिगरेट शराब जैसे मादक पदार्थों का सेवन वर्जित सहित निषेध है। इतने कड़े निर्देशों के बावजूद टांडा मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु एमबीबीएस कर रही छात्राओं ने इन निर्देशों को धुएं के छल्लों में उड़ा दिया है।
Next Story