
x
मचा कोहराम.
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है। यहां झोकेदार हवाओं, तेज बिजली कड़कने के साथ ही जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड में बिगड़े हुए मौसम का प्रकोप उत्तरकाशी पुरोला में देखने को मिला। यहां से चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने की दुखद खबर सामने आ रही है।
कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। खेतों में धान की रोपाई कर लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हो गए हैं। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। एक को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने जानकारी देते बताया कि विकासखंड के कंडियाल गांव में अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके जद में आने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाए। जहां उपचार के दौरान अभिषेक (24) पुत्र घृपाल ज्याडा की मौत हो गई। दो घायलों चंद्र ज्याडा (55) पुत्र अजय पाल और अशोक 18 पुत्र खुशपाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया। निखिल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है और घायलों को हर सम्भव उचित उपचार का भरोसा दिया है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमआकाशीय बिजलीआकाशीय बिजली गिरीUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherLightningLightning fell
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





