भारत

जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश, हिमपात की संभावना

jantaserishta.com
6 Nov 2022 11:45 AM IST
जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश, हिमपात की संभावना
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम खराब रहा और अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश / हिमपात होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के एक कार्यालय ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश / हिमपात होने की संभावना है।"
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 5.2, पहलगाम में 2.1 और गुलमर्ग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान 0.1, कारगिल में शून्य से 3.8 और लेह में 0.5 दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 15.4, कटरा 13.7, बटोटे 7, बनिहाल 6.6 और भद्रवाह 8.0 रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story