भारत

Crime: व्यवसायी की हत्या के बहुचर्चित केस में पांच को उम्रकैद

jantaserishta.com
28 Jun 2024 1:30 PM IST
Crime: व्यवसायी की हत्या के बहुचर्चित केस में पांच को उम्रकैद
x
जानें पूरा मामला.
रांची: रांची के व्यवसायी मनोज कुमार साहू की पत्थरों से कूचकर और लाठी से पीटकर हत्या के बहुचर्चित केस में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने दोषी पाए गए पांच अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इनमें एक महिला मानकी देवी के अलावा मोहन उरांव, शनिचरवा उरांव, बबलू कच्छप उर्फ डैनी और रंजन फोगला शामिल हैं। अदालत ने पांचों पर जुर्माना भी लगाया है। वारदात वर्ष 2018 के अप्रैल महीने की है। रांची के अपर बाजार निवासी मनोज कुमार साहू कांके ब्लॉक के बुकरू रोड में खरीदी गई जमीन पर चहारदीवारी निर्माण कराने गए थे। इस दौरान कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया था।
घटना को लेकर मृतक के भाई संतोष कुमार ने कांके थाना में तीन अप्रैल 2018 को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट फाइल की थी। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह प्रस्तुत किये गये थे। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने 26 जून को पांच अभियुक्तों को दोषी पाया था। शुक्रवार को सजा पर बहस के बाद अदालत ने उन्हें सजा सुनाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story