भारत

रिहायशी इलाके में घुस आया तेंदुआ, हमले से 2 ग्रामीण घायल

Nilmani Pal
4 Dec 2025 7:44 AM IST
रिहायशी इलाके में घुस आया तेंदुआ, हमले से 2 ग्रामीण घायल
x
पढ़े पूरी खबर
बिहार। रोहतास में मंगलवार को अचानक एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया, जिसके बाद पूरे बाजार और आस-पास के मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई. दिनदहाड़े सड़कों पर खुलेआम घूमते तेंदुए ने दो युवकों को घायल कर दिया, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जबकि तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी.

तेंदुआ के अचानक गांव में घुस आने की जानकारी मिलते ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े. कई लोग तो मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ ने पागलपन में ईंट-पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए, जिससे वो और अधिक उग्र हो गया. वन विभाग को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई. टीम ने लोगों से अपील की है कि वो भीड़ न लगाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, क्योंकि स्थिति बहुत संवेदनशील है.

चश्मदीदों ने कहा कि तेंदुआ कभी किसी घर की छत पर छलांग लगा रहा था, तो कभी पानी के बीच कूद रहा था. वह लगातार किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में भागदौड़ कर रहा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि तेंदुआ इतने घने आबादी वाले इलाके में आया कैसे? कोचस से कैमूर पहाड़ी का जंगल करीब 60-70 किलोमीटर दूर है. वन विभाग को आशंका है कि नहर और नदी के किनारे-किनारे आते हुए तेंदुआ भटककर यहां पहुंच गया होगा.

Next Story
null