भारत
सोने से भरा बैग का अता-पता नहीं, फिर जो हुआ...अब सब कर रहे है तारीफ
jantaserishta.com
16 Aug 2024 10:25 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की तारीफ.
मुंबई: एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक परिवार ने पश्चिमी मुंबई के जोगेश्वरी में एक कैब में 25 लाख रुपये के सोने से भरा बैग छोड़ दिया था. पुलिस की मदद से बैग को तलाश लिया गया और परिवार को सौंप दिया गया. पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय व्यवसायी नजीर उल हसन ने 10 अगस्त को ओशिवारा पुलिस थाने में आभूषणों के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद से पुलिस तलाश में जुट गई थी.
अधिकारी ने कहा कि हसन की शिकायत के मुताबिक उनका परिवार 9 अगस्त को पड़ोसी पालघर जिले के वसई से उबर कैब में जोगेश्वरी गया था. जोगेश्वरी के आदर्श नगर में उतरने के बाद परिवार ने सामान लिया लेकिन बाद में चला कि उनका एक बैग गायब है. कैब के ड्राइवर को कॉल करने पर भी उचित जवाब नहीं मिला. वहीं, व्यवसायी ने जब दोबारा फोन किया तो ड्राइवर फोन ही नहीं उठा रहा था.
कैब ड्राइवर की तरफ से सहयोग नहीं किए जाने पर पुलिस को उस पर शक हुआ. अधिकारी ने कहा कि इसके बाद हम कैब ड्राइवर की पत्नी का फोन नंबर खोजने में कामयाब रहे. जब जांच टीम ने कैब ड्राइवर की पत्नी को फोन किया तो उसने बताया कि बैग उसके पास है. फिर हम वसई में उसके घर गए और बैग बरामद किया.
जिसमें 350 ग्राम सोने के गहने थे. जिनकी कीमत 25 लाख रुपये थी.बैग और उसके कीमती सामान हसन को सौंप दिए गए हैं. बैग वापस मिलने पर व्यवसायी ने पुलिस की सराहना की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





