भारत
एक ही परिवार की 6 महिलाएं अस्पताल में भर्ती, जंगली मशरूम से बनी मिठाई खाना पड़ा भारी?
jantaserishta.com
16 Aug 2024 10:05 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एक गंभीर.
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ही परिवार के आठ सदस्य जिसमें छह महिलाएं हैं, अस्पताल में भर्ती हैं। यह सभी जंगली मशरूम से बनी मिठाई खाने के बाद बीमार पड़ गए। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 12 अगस्त को बड़कागांव प्रखंड के अंबेडकर मोहल्ला में हुई। बड़कागांव के प्रखंड विकास अधिकारी बी राम ने बताया कि परिवार के सभी आठ सदस्यों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।
एसबीएमसीएच के सुपरिटेडेंट डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद मरीज को रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि एसबीएमसीएच में भर्ती मरीज ठीक हो गए हैं और खतरे से बाहर हैं। भर्ती मरीजों के नाम- कपूर देवी, बिरेंद्र राम, दौलती देवी, बिंदिया कुमारी, बीना कुमारी, नागिया देवी, ललिता देवी, अरविंद राम हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मशरूम खाने के बाद सभी को उल्टी और बेहोशी होने लगी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





