भारत

हद है! छात्र भड़का, झंडारोहण के बाद लड्डू के लिए शिक्षकों के साथ मारपीट

jantaserishta.com
16 Aug 2024 9:48 AM IST
हद है! छात्र भड़का, झंडारोहण के बाद लड्डू के लिए शिक्षकों के साथ मारपीट
x

सांकेतिक तस्वीर

डरे शिक्षक.
बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर झंडारोहण के बाद लड्डू के लिए छात्र ने शिक्षकों की पिटाई कर दी। घटना चौगाई के मुरार थाना इलाके स्थित हाई स्कूल की है। बताया जा रहा है कि झंडोत्तोलन के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं को लड्डू बांटे जा रहे थे। तभी लड्डू न मिलने पर एक छात्र शिक्षकों से भिड़ गया। उसने पहले तो स्कूल परिसर में शिक्षकों से बदतमीजी की। फिर स्कूल के बाहर पकड़कर उनकी पिटाई भी कर दी। इस घटना के बाद से शिक्षकों में भय का माहौल है।
दरअसल, 15 अगस्त पर स्कूलों में झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद छात्रों के बीच लड्डू या मिठाई बांटने का चलन है। हर साल की तरह बक्सर जिले के मुरार हाई स्कूल में गुरुवार सुबह लड्डू का वितरण हो रहा था। तभी लड्डू को लेकर बंजरिया के एक छात्र ने हंगामा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र ने शिक्षक पंकज कुमार और हनन कुमार से बदतमीजी की। फिर जब शिक्षक घर लौट रहे थे तो उसने अपने अपना गांव के पास उनकी पिटाई कर दी।
दूसरी ओर, शिक्षकों का कहना है कि आरोपी स्कूल का छात्र नहीं है, वह कोई बाहरी था। उसकी मंशा स्कूल में उत्पात मचाना था। मुरार थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी मिली है। मगर अभी तक शिक्षक या स्कूल प्रशासन की ओर से कोई कोई आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story