भारत

एम्स में सीखी आपातकालीन देखभाल

Shantanu Roy
18 Jun 2026 4:49 PM IST
एम्स में सीखी आपातकालीन देखभाल
x
Bilaspur. बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के नवजात शिशु रोग विभाग द्वारा नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल और आपात परिस्थितियों में प्रभावी प्रबंधन को लेकर एडवांस्ड नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम (एनआरपी) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम (एनएनएफ) और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) के सहयोग से आयोजित किया। कार्यशाला में चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मियों सहित 36 स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।
Next Story