भारत
BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का हुआ ऐलान
jantaserishta.com
28 July 2024 3:09 PM IST

x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पांडे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है. नेता प्रतिपक्ष की रेस में इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर और तूफानी सरोज भी चल रहे थे, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा में अपना उत्तराधिकारी पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरे माता प्रसाद पांडे को बनाया है.
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें विधायकों ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जिम्मेदारी छोड़ दी थी. अखिलेश यादव ने विधानसभा के पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी.
माता प्रसाद पांडे सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से मौजूदा विधायक हैं. वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं. माता प्रसाद पांडे सोमवार यानी कल से ही नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसा कहा जा रहा था कि अखिलेश यादव अपने पीडीए फॉर्मूले के तहत पिछड़े समुदाय से आने वाले किसी चेहरे को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपेंगे. हालांकि उन्होंने एक बार फिर पूर्वांचल से आने वाले माता प्रसाद पांडे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. माता प्रसाद को अखिलेश का करीबी माना जाता है.
Tagsसमाजवादी पार्टीमाता प्रसाद पांडेउत्तर प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्षउत्तर प्रदेशSamajwadi PartyMata Prasad PandeyUttar Pradesh Assembly Leader of OppositionUttar Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





