
x
पेरिस: टॉलीवुड स्टार चिरंजीवी और राम चरण पेरिस में भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे हैं और दोनों सितारों ने भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु का पहले राउंड का एकल मैच देखा।
सिंधु ने रविवार को ला चैपल एरेना में महिला एकल ग्रुप एम के पहले मैच में मालदीव की फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को एकतरफा अंदाज में 21-9, 21-6 से हराया। चिरंजीवी ने मैच के बाद 'न्यूज़ एजेंसी' से कहा, '' मैंने अभी सिंधु को जीतते हुए देखा। वह अभी और मैच जीतेंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार ओलम्पिक में ज्यादा मैडल आएंगे। ''
चिरंजीवी के पुत्र राम चरण ने कहा, ''मैंने अभी सिंधु का मैच देखा। यह सिंधु के लिए शानदार ओपनिंग मैच था। मैं पूरे भारतीय दल को ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





