भारत

CJI बीआर गवई पर वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की

Nilmani Pal
6 Oct 2025 1:27 PM IST
CJI बीआर गवई पर वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की
x

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने सोमवार को चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी।सूत्रों के अनुसार, वकील डेस्क के पास गया और जूता निकालकर CJI पर फेंकने की कोशिश की। कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने वकील को पकड़ा और साथ ले गए। बाहर जाते वक्त वकील ने नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे।

वहीं, घटना के बाद CJI ने अदालत में मौजूद वकीलों से अपनी दलीलें जारी रखने को कहा। साथ ही बोला- इस सबसे परेशान न हों। मैं भी परेशान नहीं हूं, इन चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता।

माना जा रहा है कि वकील CJI गवई की मध्य प्रदेश के खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फुट ऊंची सिर कटी मूर्ति की पुनर्स्थापना पर की गई टिप्पणियों से नाराज था। CJI ने 16 सितंबर को खंडित मूर्ति की बहाली की मांग वाली याचिका खारिज करते हुए कहा था- जाओ और भगवान से खुद करने को कहो। तुम कहते हो भगवान विष्णु के कट्टर भक्त हो, जाओ उनसे प्रार्थना करो।

Next Story
null