भारत

देर रात एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने किया एनकाउंटर

Nil dhankar
30 Jun 2025 6:36 AM IST
देर रात एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने किया एनकाउंटर
x
ब्रेकिंग

यूपी। एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में रविवार देर रात एक लाख के इनामी अपराधी संदीप को बागपत कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लग गई है। घायल कांस्टेबल का इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ लूट और डकैती के 16 मुकदमे दर्ज थे।

एसटीएफ की नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम को एक लाख कहना में वांटेड अपराधी संदीप की लोकेशन बागपत कोतवाली क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद संदीप की घेराबंदी शुरू की गई। देर रात स्पेशल ऑपरेशन के दौरान संदीप और उसके साथियों को घेरने का प्रयास किया, इस दौरान टीम पर बदमाशों ने फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि उसके साथी फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान नोएडा एसटीएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को भी गोली लगी है। घायल सिपाही का बागपत जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। मरने वाले बदमाश की पहचान संदीप पुत्र सतवीर निवासी भैणी महाराजगंज थाना महम, रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। एसपी राजकुमार मिश्रा ने खुलासा किया कि संदीप और उसके साथी गैंग के रूप में काम करते थे। यह गिरोह हाईवे पर ट्रक ड्राइवर की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूट लेता था। संदीप कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र से लगभग चार करोड़ की निकिल प्लेट से भरे ट्रक लूटने के केस में वांछित चल रहा था और उस पर कानपुर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

Next Story
null