भारत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर आतंकवादी ढेर, VIDEO

jantaserishta.com
6 May 2023 9:51 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर आतंकवादी ढेर, VIDEO
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सदस्य मारा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, मारे गए आतंकवादी की पहचान आबिद वानी के रूप में हुई है, जो मोहम्मद रफीक वानी का बेटा है। आबिद वानी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। उसके पास से एके 47 राइफल बरामद की गई है।
पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया।
हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई है जिसमें अनेक आतंकवादी मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story