भारत

50 लाख से बुझेगी लरांकेलो-नथान की प्यास

Shantanu Roy
21 May 2024 12:45 PM GMT
50 लाख से बुझेगी लरांकेलो-नथान की प्यास
x
नग्गर। जिला कुल्लू के लरांकेलो और नथान पंचायतों में अब पेयजल आपूर्ति की दिक्कत नहीं रहेगी। यहां पर पयेजल योजना का कार्य आरंभ हो गया है। उप प्रधान ऋषि किशोर ने बताया कि लरांकेलो और नथान पंचायतों में 50 लाख की पेयजल परियोजना का काम शुरू हो गया है। इसका श्रेय मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को जाता है। इन्हीं के प्रयासों से यह परियोजना नाबार्ड से स्वीकृत हुई। विभाग ने यह काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना से दोनों पंचायतों के ग्यारा वार्डों के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।

लरांकेलो की तरफ चार इंच और हिरनी वाली तरफ दो इंच पानी सुचारू रूप से चलता रहेगा। पुरानी पाइपों से पानी जैसे के तैसा चलता रहेगा। पंचायतों के ग्रामीण भगवन शर्मा, संजय ठाकुर, जिंदू राम, भाग चंद, बेली राम, प्रेम चंद, चेत राम, धर्म चंद, टेक राम, रुलदा राम, किशन चंद, कुबेर नेगी, सुदर्शन नेगी, किरण प्रकाश, पवन शर्मा, हीरा देवी, उमा देवी, मीना देवी और रीना देवी ने लरणकेलो के उप प्रधान ऋषि किशोर और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ का धन्यवाद किया है।
Next Story