भारत

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग पर दो जगह भूस्खलन

Shantanu Roy
5 Aug 2026 3:07 PM IST
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग पर दो जगह भूस्खलन
x
Chandigarh. चंडीगढ़। प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार रात को प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते जगह जगह से नुकसान की खबरें सामने आई रही हैं। भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग पर पंडोह से आगे खोती नाला के पास सुबह करीब 5:20 पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। दूसरा भूस्खलन पंडोह डैम से आगे डयोग के पास हुआ जिसकी चपेट में आने से एक पिकअब क्षतिग्रस्त हो गई। भूस्खलन के चलते ऊपर से पत्थर गिरने से पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। गनिमत रही की चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गया है। हालांकि सड़क मार्ग सुबह 6 बजे से यातायात सुचारू है।
Next Story