
x
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर मंगलवार को भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से यातायात करीब आठ घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते दुर्गेठी, बत्ती दी हट्टी, खड़ामुख और धरवाला के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से एनएच पूरी तरह बंद हो गया।
सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। हालांकि, दुर्गेठी और बत्ती दी हट्टी में लगातार पत्थर गिरने के कारण यातायात बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना रहा। सुरक्षा के मद्देनजर एनएचएआई ने बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। शाम करीब चार बजे बारिश थमने के बाद सडक़ से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया, जिसके बाद फंसे हुए वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
एनएचएआई के साइट इंचार्ज साहिल चंदेल ने बताया कि दुर्गेठी और बत्ती दी हट्टी क्षेत्र में अभी भी पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और विशेषकर रात के समय इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





