भारत

वायनाड में लैंडस्लाइड, राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ भूस्खलन स्थल पर पहुंचे

jantaserishta.com
1 Aug 2024 3:34 PM IST
वायनाड में लैंडस्लाइड, राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ भूस्खलन स्थल पर पहुंचे
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता व वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड के चूरलमाला में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे। 30 जुलाई को यहां भूस्खलन हुआ था जिसमें 167 लोगों की जान चली गई थी।

मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) फिर से वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। ड्रोन, NDRF, SDRF, स्नीफर डॉग्स के साथ रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। पूरी रात काम करने के बावजूद सेना बेली ब्रिज का काम पूरा नहीं कर पाई है। फिलहाल पुल बनाने का काम अंतिम चरण में है। सेना को उम्मीद है कि आज दोपहर से पहले पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुरलमला पहुंचे हैं। लैंडस्लाइड से सबसे ज्यादा नुकसान यहीं हुआ है। यहां के बाद दोनों रिलीफ कैंप जाकर पीड़ितों से मिलेंगे। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story