
x
जमीन घोटाला
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ की मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी बैनामा (रजिस्ट्री) कर करोड़ों की जमीन हड़पने वाले 3 शातिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उन्हें गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले में अरेस्ट किया गया है। इन अभियुक्तों पर आरोप है कि इन्होंने कूटरचित दस्तावेज बनाकर एक महिला से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपियों पर धोखाधड़ी से जमीन पर मालिकाना हक का दावा करके लगभग 9.91 लाख रुपए में बैनामा कराने का आरोप है। इसी के संदर्भ में जांच में दस्तावेज और स्वामित्व के रिकॉर्ड फर्जी पाए गए। इस आरोप में मुख्य आरोपी समेत तीनों को घरों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इसी के साथ पुलिस की ओर से मामले से संबंधित आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
बता दें कि पुलिस की कार्रवाई का इसी प्रकार का एक और मामला लखनऊ से सामने आया है, जहां महिगवां पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राम स्वरूप, अमित कुमार, सुभाष उर्फ सतीश उर्फ छोटू, पुत्तीलाल और राजू रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से 11 एंड्रॉयड फोन, 3 की-पैड मोबाइल, 8,358 रुपए नकद, बैंक कार्ड, आधार, पैन कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए हैं।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए स्विफ्ट डिजायर कार और स्प्लेंडर बाइक भी जब्त किया है। यह आरोपी मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी कर यूपीआई के जरिए ठगी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने महिगवां और बीकेटी में करीब 8.19 लाख रुपए की ठगी कबूली है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsलखनऊ समाचारमोहनलालगंज पुलिसफर्जी बैनामाजमीन घोटालाजमीन धोखाधड़ीफर्जी रजिस्ट्रीतीन आरोपी गिरफ्तारजालसाजीकूटरचित दस्तावेजउत्तर प्रदेश पुलिसभूमि विवादकरोड़ों की जमीनसाइबर ठगीलखनऊ क्राइम न्यूजLucknow NewsMohanlalganj Policefake deedland scamland fraudfake registrythree accused arrestedforgeryforged documentsUttar Pradesh Policeland disputeland worth crorescyber fraudLucknow Crime News
Next Story





