भारत

जमीन कारोबारी हथियार सप्लाई करता था, जखीरा देखकर पुलिस टीम दंग

Nil dhankar
8 Feb 2026 7:12 AM IST
जमीन कारोबारी हथियार सप्लाई करता था, जखीरा देखकर पुलिस टीम दंग
x
पढ़े पूरी खबर

पटना। पुनपुन प्रखंड के केवड़ा ओपी अंतर्गत गंजपर जलालपुर गांव में शनिवार की सुबह जमीन कारोबारी अनिकेत कुमार उर्फ नीतीश के घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुए। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर ली। इससे पहले जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुई । जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। घर में राइफल, पिस्टल, कार्बाइन और गोलियों की संख्या देखकर पटना पुलिस दंग रह गई।

फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस को मौके से कई खोखे बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने जमीन कारोबारी अनिकेत कुमार उर्फ नीतीश, पिता कौलेश्वर प्रसाद के घर छापा मारा। तलाशी के जमीन कारोबारी घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुए। इसके बाद पटना एसपी पूर्वी परिचय कुमार और डीएसपी कन्हैया सिंह पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, अनिकेत अपने साथियों संग मिलकर हथियार के बल पर विवादित जमीन को कब्जा करता था।

सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अनिकेत कुमार के खिलाफ गंजपर जलालपुर गांव निवासी निरंजन कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन विवाद में अनिकेत ने निरंजन के घर पर चढ़कर गोलीबारी की । डीएसपी ने बताया कि अनिकेत की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। साथ यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतना हथियार और कारतूस कहां से लाया गया। जमीन कारोबारी नीतीश के घर से पुलिस को एक देसी कार्बाइन, राइफल, पिस्टल, तीन मैगजीन, 341 गोलियां मिलीं। इसके अलावा दो वॉकी टॉकी,चार पिस्टल की कवर, नागालैंड निर्मित गोली के पांच खाली डब्बे व अन्य सामान बरामद हुए।

Next Story
null