भारत

लालू यादव व्हील चेयर पर पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट

Nil dhankar
13 Oct 2025 10:20 AM IST
लालू यादव व्हील चेयर पर पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट
x

दिल्ली। बिहार में चुनाव हैं. पहले और दूसरे चरण की विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, दूसरे चरण की सीटों के लिए भी आज से नामांकन शुरू हो रहा है. वहीं, विपक्षी महागठबंधन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव और उनका परिवार कानूनी पचड़े में उलझा हुआ है. लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के लिए आज का दिन डबल ट्रबल का है.

लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने पहुंचे हैं. लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे. राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लैंड फॉर जॉब केस में सुनवाई है. राउज एवेन्यू कोर्ट की सीबीआई अदालत के जज विशाल गोगने इस मामले में सुनवाई करेंगे. विशाल गोगने की कोर्ट लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगी.

कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने पर फैसला 25 अगस्त को सुरक्षित रख लिया था. वहीं, आईआरसीटीसी घोटाले में भी आरोप तय करने पर आज फैसला आना है.

Next Story
null