भारत
Lalu Yadav Birthday: लालू यादव ने जन्मदिन पर परिवार के साथ काटा केक, VIDEO
jantaserishta.com
11 Jun 2024 10:27 AM IST

x
देखें वीडियो.
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपना 77वां जन्मदिन मनाया #Bihar pic.twitter.com/FCD9k5XeDv
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) June 11, 2024
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार को अपना 77 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात 12 बजे राजद प्रमुख ने परिवार के सदस्यों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने इस जश्न की तस्वीरें भी अपने एक्स हैंडल पर साझा की हैं।
इस तस्वीर में लालू यादव केक काटकर अपने पुत्र तेज प्रताप को खिलाते नजर आ रहे हैं। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी नजर आ रही हैं। इधर, लालू के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यालय को शानदार ढंग से सजाया गया है। आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा राजद कार्यालय सजा-संवरा है।
बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पिता के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "आप जैसे विराट व्यक्तित्व की बेटी होना मेरा सौभाग्य है। बचपन से ही आपने मुझे जीवन को जीने, इंसानियत, प्यार, त्याग और मेहनत का सच्चा मतलब सिखाया है। मैं आपकी गोद में खेली, आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा, यही मेरे हिस्से का दैवीय आशीर्वाद है। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, पापा।"
बताया जाता है कि पार्टी ने लालू यादव के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी की है। प्रदेश मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक जन्मदिन मनाने की योजना बनाई गई है। राजद प्रदेश कार्यालय सहित पटना की सड़कों के किनारे जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले पोस्टर लगाए गए हैं। लालू यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तेजस्वी यादव भी सोमवार शाम पटना वापस आ गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





