भारत

मोदी सरकार की वापसी का जश्न मनाकर लौट रहे थे भाजपा कार्यकर्ता, शरीर पर चाकू से वार, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
11 Jun 2024 10:21 AM IST
मोदी सरकार की वापसी का जश्न मनाकर लौट रहे थे भाजपा कार्यकर्ता, शरीर पर चाकू से वार, इलाके में हड़कंप
x
इनमें से एक खतरे से बाहर है, जबकि दूसरे का ऑपरेशन होना है।
मंगलुरू: नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी का जश्न मनाकर लौट रहे भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर कर्नाटक के मंगलुरू में 5 लोगों ने हमला बोल दिया। इन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चाकू से गोद डाला, जो फिलहाल अस्पताल में एडमिट हैं। इनमें से एक खतरे से बाहर है, जबकि दूसरे का ऑपरेशन होना है। पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने बताया कि इस घटना में 41 साल के हर्ष और 24 साल के नंदकुमार पर हमला हुआ था। दोनों मोदी सरकार की वापसी के मौके पर
आयोजित
एक विजय जुलूस में हिस्सा लेने गए थे और वहीं से लौट रहे थे।
दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी की थी, जिसके बाद उनसे भिड़ंत हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला बोलने के आरोप में मोहम्मद शाकिर, अब्दुल रज्जाक, अबू बकर सिद्दीकी, सवाद और हफीज को अरेस्ट किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह विवाद एक बार के बाहर हुआ था। यहां 20 से 25 बाइक सवार युवकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का पीछा किया था। उन दोनों भाजपा वर्कर्स पर आरोप था कि उन्होंने नारेबाजी की थी।
पुलिस ने इस मामले में मस्जिद से जुड़े पीके अब्दुल्ला की अर्जी पर केस दर्ज किया है। अब्दुल्ला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पीटे गए भाजपा कार्यकर्ता उकसाने वाले नारे लगा रहे थे। इसके अलावा वहां बाहर खड़े लोगों को गालियां भी दी थीं। इस मामले से सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील कर्नाटक में नया विवाद छिड़ सकता है। फिलहाल कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और भाजपा आरोप लगाती रही है कि वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीतने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर से एनडीए के घटक दलों के समर्थन से सरकार बनाई है और रविवार को पूरे मंत्री परिषद के साथ शपथ भी ग्रहण कर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story