भारत

लाहुल की शांशा पंचायत पहले स्थान पर, मंडी की लोहारड़ी भी सम्मानित

Shantanu Roy
4 Jun 2026 4:19 PM IST
लाहुल की शांशा पंचायत पहले स्थान पर, मंडी की लोहारड़ी भी सम्मानित
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश की पंचायतों ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से बुधवार को नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में प्रदेश की दो ग्राम पंचायतों को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पंचायतों द्वारा किए गए बेहतर कार्यों का परिणाम मानी जा रही है। लाहुल एवं स्पीति जिले की ग्राम पंचायत शांशा ने सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षा युक्त पंचायत श्रेणी में देश भर में पहला
स्थान हासिल किया।


इस उपलब्धि के लिए पंचायत को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पंचायत को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने प्रदान किए। समारोह में देशभर की पंचायतों के प्रतिनिधि, पंचायती राज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश की ओर से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा, ग्राम पंचायत शांशा के प्रधान प्रशांत और विभाग के अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार प्राप्त किए। राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग ने दोनों पंचायतों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।
Next Story