भारत

Lady Don: लेडी डॉन सपना साहू एक बार फिर से चर्चा में, निशाने पर अमीर और बड़े कारोबारी होते

jantaserishta.com
20 Jun 2024 7:45 AM GMT
Lady Don: लेडी डॉन सपना साहू एक बार फिर से चर्चा में, निशाने पर अमीर और बड़े कारोबारी होते
x
खूबसूरत लड़कियों के गैंग की सरगना बन बैठी।
इंदौर: खूबसूरत लड़कियों का गैंग चलाने वाली लेडी डॉन सपना साहू पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। दरअसल, एक बिजनेसमैन से दो करोड़ रुपए मांगने के मामले में पुलिस सपना को खोज रही है। अब उसपर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। यूं तो इनाम की राशि आपको कम लग सकती है लेकिन सपना के कारनामों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक समय इंदौर में सपना साहू अपनी दबंगई के लिए मशहूर थी। लेकिन समय के साथ उसने अपना काम बदल लिया। वह खूबसूरत लड़कियों के गैंग की सरगना बन बैठी। इन लड़कियों की मदद से वो बड़े और अमीर लोगों को हनीट्रैप में
फंसाती
है।
लेडी डॉन सपना साहू ने इंदौर के लोहा व्यापारी सजल मित्तल से एक महिला की दोस्ती कराई। वह महिला सपना के गैंग की ही थी। महिला ने व्यापारी से मीठी-मीठी बातें शुरू कर दीं। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। और यहीं से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल... दरअसल, महिला और व्यापारी चैटिंग करने लगे। लेकिन व्यापारी ने एक समझदारी दिखाई, उसने बाचतीत का स्क्रीनशॉट ले लिया। हालांकि दोनों में दोस्ती बढ़ती गई और फिर संबंध भी बने। व्यापारी का वीडियो भी सपना साहू के इशारे पर बना लिया गया।
सपना साहू के लिए काम करने वाली महिला व्यापारी से दो करोड़ रुपए की मांग करने लगी। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। सजल के मना करने पर उनके साथ मारपीट भी किया गया। फिर सपना के इशारे पर महिला ने व्यापारी पर रेप का केस कर दिया। सजल को जेल जाना पड़ा। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब सपना साहू का नाम सामने आया। सजल के परिवार वालों ने चैटिंग का स्क्रीनशॉट पुलिस को दिखाया। इसके बाद जब पुलिस ने जालसाज महिला से पूछताछ की तब उसने पूरा सच बताया।
लेडी डॉन सपना साहू पर अपराध के कई मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला कि सपना साहू का गैंग अमीरों को टारगेट करता है। उन्हें हनीट्रैप में फंसा कर पैसे वसूलता है। कुछ दिनों पहले एक व्यापारी ने सुसाइड कर लिया था। उसे हनीट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपए मांगे जा रहे थे। हैरानी की बात तो यह है कि जिस महिला ने सजल मित्तल को फंसाया वह पांच-पांच बार दुल्हन बन चुकी है। वह शादी करती है फिर वहां से पैसे-गहने लेकर फरार हो जाती है। लेडी डॉन सपना साहू के गैंग में न जाने कितनी लड़कियां हैं। अश्लील वीडियो बनाकर यह लड़कियां लोगों को ब्लैकमेल करती हैं। सभी लड़कियों को सपना साहू गाइड करती है। पुलिस ने सपना पर इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story