भारत
SI ने महिला पुलिसकर्मी को बनाया हवस का शिकार, पहुंचे सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
20 Jun 2024 12:42 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पीड़िता ने शीर्ष अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई थी।
हैदराबाद: तेलंगाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने महिला सहकर्मी को हवस का शिकार बना लिया। खबर है कि आरोपी ने बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज हो गया और गिरफ्तार के बाद जांच जारी है। पीड़िता ने शीर्ष अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई थी।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना पुलिस में सब इंस्पेक्टर भवानी सेन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर महिला कॉन्स्टेबल के साथ बंदूक की नोक पर कथित तौर पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। घटना 16 जून की है। आरोपी ने कथित वारदात को जयशंकर भूपलपल्ली जिले के एक गेस्ट रूम में अंजाम दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, कालसेवाराम पुलिस स्टेशन में काम करने वाली महिला कॉन्स्टेबल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि एसआई सेन ने रेप करने से पहले सर्विस रिवॉल्वर दिखाकर धमकी दी थी। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोप सच पाए गए। इसके बाद आरोपी एसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई। खबर है कि IG एवी रंगनाथ ने सेन को स्थाई रूप से पुलिस सेवा से बाहर करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता यानी IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





