
x
BBN. बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप एडिशन-3 का समापन समारोह उत्साह और उपलब्धियों के साथ संपन्न हुआ। पांच दिनों तक चले इस बूटकैंप में छात्रों ने नवाचार, डिज़ाइन थिंकिंग और स्टार्टअप विकास की बारीकियों को समझते हुए अपने विचारों को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। कार्यक्रम की शुरुआत नवीराह इनोवेशन्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन के साथ हुई। इस सेंटर की स्थापना सुरेश गुप्ता, प्रो. राहुल गुप्ता और नवनीत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई है। इसका उद्घाटन डा. दिपन साहू (असिस्टेंट इनोवेशन डायरेक्टर, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. साहू ने स्टार्टअप से जुड़ी सरकारी नीतियों, योजनाओं और फंडिंग अवसरों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर अपने उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
बूटकैंप का मुख्य आकर्षण ‘पिच प्रेजेंटेशन मास्टरी’ सत्र रहा,जिसमें लगभग 40 स्टार्टअप टीमों ने भाग लिया। तीन समानांतर सत्रों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने नवाचार, बिजनेस मॉडल और विकास रणनीतियां विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत कीं। गहन मूल्यांकन के बाद पांच सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप विचारों को उनके नवाचार, व्यवहार्यता और संभावित प्रभाव के आधार पर चयनित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. एएन महाजन, निदेशक एवं सेंट्रल नोडल हेड, आईडीई बूटकैंप ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बूटकैंप की प्रमुख सीख और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया। वहीं, कुलपति प्रो. प्रदीप सिंह वालिया, चांसलर प्रो. आरके गुप्ता और रजिस्ट्रार प्रो. पंकज नांगलिया ने आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें छात्रों में नवाचार और उद्यमशीलता की भावना को सशक्त बनाती हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





