भारत

कुल्लू नगर परिषद के पार्षदों ने संभाली कुर्सी

Shantanu Roy
12 Jun 2026 9:33 PM IST
कुल्लू नगर परिषद के पार्षदों ने संभाली कुर्सी
x
Kullu. कुल्लू। कुल्लू नगर परिषद में गुरुवार को चुने गए 11 पार्षदों के द्वारा शपथ ली गई। जिला कुल्लू के मुख्यालय अखाड़ा बाजार के नगर परिषद कुल्लू के कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर के द्वारा सभी पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए प्रशासन के द्वारा आगामी समय में अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं नगर परिषद कुल्लू में कांग्रेस और भाजपा मिलकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद कर अपना कब्जा कर सकती है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यालय में गुरुवार को सुबह के समय पहले पांच पार्षद एक साथ शपथ लेने के लिए पहुंचे। इसमें वार्ड नंबर 1 से आजाद पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 6 से आजाद गीता देवी, वार्ड नंबर 10 से चंद्रभानु, वार्ड नंबर 11 से राहुल कुमार और वार्ड नंबर 4 से पूजा शर्मा शामिल रही।


ऐसे में पहले एसडीएम कुल्लू के द्वारा इन सभी को शपथ दिलाई गई। उसके बाद 6 पार्षद एक साथ नगर परिषद कुल्लू के कार्यालय पहुंचे। जिसमें वार्ड नम्बर दो से पार्षद कुबजा ठाकुरए वार्ड नंबर तीन से आशा ठाकुर, वार्ड नंबर चार से ज्ञान ठाकुर, वार्ड नंबर 7 से रामदेई ठाकुर, वार्ड नंबर आठ से शालिनी राय और वार्ड नंबर 9 से जीवन कला शर्मा शामिल रही। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जो छह पार्षद एक साथ शपथ लेने पहुंचे। वह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा कर सकते हैं। यह सभी छह पार्षद बीजेपी और
कांग्रेस समर्थित
है और दो आजाद भी शामिल है। अब आने वाले दिनों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तिथि घोषित की जाएगी। एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने कहा कि वीरवार को नगर परिषद कुल्लू से सभी 11 पार्षदों ने शपथ ले ली है, लेकिन अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि की भी अब जल्द घोषणा की जाएगी और उसके बाद नगर परिषद कुल्लू को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिलेगा।
Next Story